गोंडा, अप्रैल 21 -- परसपुर। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने मंगलवार को थाना परसपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर और मिशन शक्ति केंद्र की गहन जांच की। आईजी के अचानक पहुंचने से थाना परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने अभिलेखों के अद्यतन और सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर समय-समय पर अपडेट रहें। उन्होंने जनसुनवाई से जुड़े मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि आमजन को न्याय के लिए भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश महिला सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.