अचानक धू-धू कर जलने लगा बिजली का ट्रांसफार्मर
कटिहार, जून 8 -- अचानक धू-धू कर जलने लगा बिजली का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के मोहनपुर के कुरसेल बांध ढाला पर रविवार को देर शाम ढाला पर लगे ट्रांसफर में आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी ट्रांसफर से कुछ दूरी पर लकड़ी के कटरे वाली दुकान भी इसकी चपेट में आ गया है। मगर स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से कटरे को जलने से बचा लिया गया और बिजली विभाग के सहयोग से आग पर समय रहते काबू भी पा लिया गया। आग से ट्रांसफर पूरी तरह जल जाने के कारण कुरसेल गांव का कुछ भाग अंधकार में डूब गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.