बाराबंकी, अप्रैल 1 -- निन्दूरा। कस्बा कुर्सी के देवा तिराहे पर बुधवार को अचानक एक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में धुआं उठते देख युवक स्कूटी छोड़कर दूर खड़ा हो गया। चौराहे पर तैनात यातायात प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पहंुचकर ग्रामीणों के सहयोग से पानी व बोरे से बुझाने का प्रयास किया। इसके लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...