अचानक थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर हवालात तक परखी व्यवस्था
संभल, सितम्बर 8 -- पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार देर शाम को थाना हजरतनगरगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय, हवालात, बैरक और शस्त्रागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों को भी देखा और उन्हें समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। प्रभावी गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों से पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.