आरा, अप्रैल 26 -- -गजराजगंज के बामपाली स्थित एक निजी स्कूल में रविवार की घटना -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को तबीयत बिगड़ने से एक महिला मेड की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला बामपाली गांव निवासी स्व. लल्लू चौधरी की 40 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी थी। वह बामपाली स्थित एक निजी विद्यालय में मेड का काम करती थी। स्कूल के एक कर्मचारी ने बताया कि रविवार को बैठक थी। इसे लेकर सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आये थे। मीटिंग खत्म होने के बाद सभी खाना खा रहे थे कि तभी चंद्रावती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। अन्य कर्मचारियों की ओर से उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.