सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर। यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी वर्ष 2011 बैच के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 15 मार्च को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान बुधवार-गुरुवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस विभाग की ओर से उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। सहकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और दिवंगत आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.