बोकारो, जनवरी 26 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के प्रखंड प्रशासन जरीडीह की अगुवाई में रविवार को मुख्यालय़ परिसर में आयोजित झारखंड आन्दोलनकारी सम्मान समारोह में आने के दौरान टांडबालीडीह मुर्गापाड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 106 की सेविका 56 वर्षीय जसमीन तिरू की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जरीडीह प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका रेफरल अस्पताल पहुंच कर मिलने वाली सुविधाओं की मांग करने लगी। टांडबालीडीह की सेविका सोनिया देवी ने बताया कि हम और मृतक सेविका जसमीन तिरू एक साथ टांडबालीडीह से एक ऑटो से प्रखंड मुख्यालय में आयोजित झारखंड आन्दोलनकारी सम्मान समारोह में शामिल होने आ रहे थे। आने के क्रम में अचानक जसमीन तिरू की तबीयत बिगडने लगी। उसे रेफरल अस्पताल जैनामोड़ लाया गया। जहां चिकित्सक ने जसमीन तिरू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.