एटा, मार्च 13 -- गुरुवार की शाम को अचानक डीएम प्रेम रंजन सिंह विकास भवन में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पटल सहायकों से उनके कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ कार्यालय में पटल सहायकों के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों एवं सूचनाओं के अंकन की स्थिति की समीक्षा की। सभी विभाग अपने कार्यों का अद्यतन अभिलेखीकरण समय से करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.