लखनऊ, दिसम्बर 29 -- डग्गामार बसों के खिलाफ जांच अभियान ढीला पड़ने के कारण शहर में ऐेसे वाहनों की संख्या फिर से बढ़ गई है। ऐसे बस वाले सीटों से अधिक सवारी तो भर ही रहे हैं, यात्रियों को जोखिम में डाल कर बस की छत पर काफी ऊंचाई तक सामान भी लाद रहे हैं। सोमवार को डालीगंज रेलवे पुलिया के नीचे एक डग्गामार बस छत पर ओवरलोड सामान के कारण फंस कर झटके से रुक गई। जिसके कारण यात्रियों को झटका तो लगा ही, पीछे आ रहे कुछ वाहन भी बस से टकराने से बचे। काफी देर तक बस वहां फंसी रही। चालक और परिचालक ने छत पर लदे सामानों को आगे-पीछे कर किसी तरह वहां से बस निकाली। शहीद स्मारक मार्ग की तरफ से एक डग्गामार बस यात्रियों को लेकर दोपहर में टीले वाली मस्जिद की तरफ जा रही थी। बस की छत पर काफी ऊंचाई तक सामान भी लदा हुआ था। जब वह डालीगंज रेलवे पुलिया के नीचे पहुंची तो ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.