अचानक जिला अस्पताल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, खुद का कराया एक्सरे-व्यवस्थाएं परखी
बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद गुरुवार दोपहर अचानक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल अपने हाथ में दर्द की शिकायत पर एक्सरे कराया, बल्कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्टाफ की भारी कमी को लेकर मौके पर ही अधिकारियों की क्लास भी लगाई। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएस को अपने हाथ में दर्द की शिकायत बताई, जिसके बाद उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी गई। जब सांसद का एक्सरे किया जा रहा था, ठीक उसी समय अस्पताल की बिजली गुल हो गई। हालांकि, तुरंत जनरेटर चालू किया गया, लेकिन मशीन को दोबारा री-सेट होने में कुछ समय लगा। इसके बाद उनका एक्सरे संपन्न हो सका। फिजिशियन डॉक्टर आरके डाबरे ने सांसद के हाथ के दर्द को देखते हुए उन्हें जरूरी दवाइयां दीं। इसके बाद सांसद चंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.