फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- फर्रुखाबाद। शहर के कई मोहल्लों में मंगलवार को अचानक बिजली गुल हो गयी। कई उपभोक्ताओं ने समझा कि पोल से कोई दिक्कत है। इस पर प्राइवेट लाइनमैन और बिजली मैकेनिक को बुलवाकर दिखवाया गया। मगर उन्हें भी फाल्ट ढूंढे नही मिला। इस पर जब बिजली कर्मियों से संपर्क साधा गया तो पता चला कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदल गये हैं। इस वजह से लाइट बंद हो गयी। जाफरी में शाम को एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली गुल हो गयी तो वहीं गंगानगर में एक दर्जन से अधिक घर में बगैर किसी सूचना के लाइट चली गयी। जबकि नियमित रूप से उपभोक्ताओं का बिल जमा था। विकास नगर के सीपी भारद्वाज ने बताया कि 6 मार्च को 7 हजार रुपया बिल जमा किया था। बिना सूचना के बिजली बंद हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.