हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। सिकंदराराऊ के नोरथा इसेपुर में वृद्ध को गिरने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शहर के नगला अलगर्जी में एक मजदूर अचानक गिर गया। जिसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नगला अलगर्जी निवासी 45 वर्षीय राम सिंह पुत्र बाल किशन शहर की एक फैक्टरी में मजदूरी पर काम करते थे। बुधवा दोपहर को वो घर पर अपने बेटे के बच्चे को खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक गश खाकर वो गिर पड़े। उन्हें आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत हो जाने की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए शव को गांव ले गए। शव के गांव पहुंचते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.