गंगापार, मार्च 25 -- अचानक देर रात दो कच्चे घर गिर गये, जिससे घर गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि दोनों परिवारों के लोग खलिहान में थे, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। एक वृद्ध को चोटें आयी है, जिनका इलाज जारी है। क्षेत्र के बनवारी खास ग्राम पंचायत के शिवराजपुर गाँव अए दलित बस्ती निवासी संतोष कुमार व बिहारी लाल के कच्चे घर मंगलवार देर रात अचानक गिर गये। जिस समय घर गिरा दोनों परिवारों के लोग घर से कुछ दूर एक खलिहान में थे। घर पर इनके पिता लालचंद थे, जिनको चोटें आयी हैं। लालचंद का इलाज जारी है। मकान गिरने के बाद दोनों परिवारों के लोग पहुंचे, तो घर गृहस्थी के सभी सामान मलबे में दब चुके थे। गनीमत रही कि घर के ज्यादातर लोग घर में नहीं थे, अन्यथा काफी जनहानि हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.