आगरा, दिसम्बर 15 -- कोतवाली क्षेत्र में सुजावलपुर गांव में अचानक भरभराकर गिरी दीवार के मलबे की चपेट में चार वर्षीय बालक आ गया। आगरा में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने भी पीड़ित परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली है। परिजनों के मुताबिक सहावर रोड स्थित सुजावलपुर गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मोहम्मद जमीर का चार वर्षीय बेटा सिफहान अपने घर के बाहर दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी दरवाजे के बाहर खड़ी पक्की दीवार अचानक गिर पड़ी। अचानक गिरी दीवार के मलबे में सिफहान दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। रात में ही परिजनों ने बालक को उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.