वाराणसी, मई 28 -- पिंडरा (वाराणसी)। मीराशाह-कठिरांव मार्ग पर रामपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 8 बजे साइकिल सवार 42 वर्षीय मन्नू मोदनवाल अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई। वह धवकलगंज (कपसेठी) का निवासी था। फूलपुर स्थित अपने भाई दीनदयाल एवं सीताराम के घर जा रहा था। परिजनों ने फूलपुर पुलिस को बताया कि उसके एक बेटे ने 6 माह पहले आत्महत्या कर ली थी। एक साल पहले पत्नी का निधन हो गया था। इन घटनाओं के बाद वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...