चित्रकूट, अप्रैल 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अचानक खेत में आग लगने से करीब 10 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। किसान ने फसल कटवाने के बाद खेत में ही सूखने के लिए डाल दिया था। तेज हवा चलने की वजह से आग ने बहुत ही जल्द तेजी पकड़ी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया है।मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर की रहने वाली गनेशिया पत्नी महिपाल का लोधौरा में मायका है। उसने मायके में काफी पहले जमीन खरीदी थी। उसका भाई बसंतलाल बटाई में खेत लिए है। इस वर्ष बसंतलाल ने उसके खेत में गेहूं की फसल बोई थी। पकने के बाद बसंतलाल ने फसल कटवाकर खेत में ही सूखने के लिए छोड़ दिया था। ताकि अच्छी तरह सूखने के साथ ही खेत पर ही थ्रेसिंग करा सकें। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक कटी पड़ी फसल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.