गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रबी विपणन को लेकर गोरखपुर सम्भाग के लिए नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को मोतीराम अड्डा के शिवपुर क्रय केन्द्र व चौरीचौरा मण्डी परिसर स्थित पीसीएफ के क्रय केन्द्र बी-पैक्स बघाड़ का निरीक्षण किया। दोनों केन्द्रों पर किसानों से बातचीत कर नोडल अधिकारी ने क्रय का फीडबैक भी लिया। उन्होंने क्रय संस्थाओं के मण्डल स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्भागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में नोडल अधिकारी ने किसानों को भुगतान और अधिक से अधिक गेंहू क्रय का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 477 क्रय केन्द्र संचालित है।मंडल में अभी तक 11097 किसानों से 45333 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की ज...