अमरोहा, मई 11 -- हसनपुर। नगर के मेन बाजार में सोमवार को चालक ने अचानक कार का गेट खोल दिया। इस दौरान सामने से आ रही तेज गति बाइक का चालक टकराकर घायल हो गया। सीएचसी में घायल को छुट्टी दे दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी राजीव पुत्र जयपाल सोमवार को पशु चोकर लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान मोहल्ला नवाबान में खड़ी कार के चालक ने अचानक खिड़की खोल दी। तेज गति बाइक खिड़की से टकरा गई। हादसे में राजीव घायल हो गया। उपचार के लिए उसे नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार कर घर भेज दिया। राजीव ने कोतवाली में कार स्वामी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...