अचानक कार का गेट खुला, टकराकर बाइक सवार घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़। शहर के राजापाल चौराहे पास मंगलवार दोपहर चौक की ओर से आ रही एक कार का पिछला गेट उसमें बैठे बच्चों ने खोल दिया। पीछे से आ रहा बाइक सवार जेठवारा के शीतल पट्टी निवासी 30 वर्षीय रामसमुझ गेट से टकराकर गिर गया। तभी पीछे से आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजने के बाद दोनों कार कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.