नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को राज्य भर में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा का विस्तार करते हुए वेट्री पयनम तोट्टम योजना के नए चरण का शुभारंभ किया। इसके तहत अब और भी कई श्रेणियों की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। गांधी जयंती के अवसर पर इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में खुद बस से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने खुद मुफ्त टिकट भी काटे। बस में सफर कर रहे कॉलेज छात्रों ने मुख्यमंत्री के साथ डेयरी मिल्क चॉकलेट बांटी। इस योजना से प्रतिदिन लगभग 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। लाभार्थी राज्य परिवहन निगमों (STC) द्वारा संचालित 12,695 बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। इसमें एक्सप्रेस और डीलक्स श्रेणी की सेवाएं भी शामिल की गई हैं। पहले यह ...