चित्रकूट, फरवरी 9 -- रामनगर। कस्बा स्थित ब्रजमोहन के कच्चे मकान में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पीछे की तरफ से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने के बाद लोगों को जानकारी हुई। उस समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। सभी लोग खेत में काम करने चले गए थे। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फोन न लगने की वजह से अग्निशमन को सूचना भी नहीं दी जा सकी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आधा मकान और अंदर रखी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। 09 सीएचआई-07: आग से धू-धूकर जल रहा मकान। वित्तीय साक्षरता रथ को डीएम ने किया रवाना चित्रकूट। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आगामी 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। फलस्वरुप सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम पुलकित गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर वित्तीय साक्षरता रथ को रवाना किया। एल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.