अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में मचायी तबाही
सराईकेला, मई 20 -- राजनगर। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार अपराह्न तीन बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी। महज 15 से 20 मिनट तक चली आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। इस दौरान कई स्थानों पर दर्जनों बिजली के खंभे धराशायी हो गए। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचा। विभिन्न इलाकों में बिजली के कई खंभे गिर जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। बिजली विभाग की टीम क्षति का आकलन करने में जुटी है। लेकिन आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है। बिजली बाधित होने से लोगों को पेयजल समेत अन्य आवश्यक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गुमला की बिजली व्यवस्था चरमराई आंधी के दौरान कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई पेड़ों की डालियां टूट कर सड़कों और घरों के आसपास गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.