जहानाबाद, मई 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आई तेज आंधी एवं मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भारी बारिश के कारण बाजार क्षेत्र की नालियां उफान पर आ गईं, जिससे गंदा पानी एक दर्जन से अधिक दुकानों एवं कई घरों में घुस गया। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश शुरू होते ही बाजार की मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह भी पढ़ें- बारिश से कोडरमा में तालाब बना रांची-पटना रोड, खुली व्यवस्था की पोलबाजार की नालियों की स्थिति नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण पानी का निकास बाधित हो गया और देखते ही देखते दुकानों में पानी भरने लगा। कई दुकानदार अपने सामान को बचाने के लिए इधर-उधर हटाते नजर आए। वहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना ...