अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में जन दर्पण सामाजिक संस्था द्वारा रंगभरनी एकादशी पर भव्य लठामार होली का आयोजन होने जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मंदिर में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकरी साझा की। पूर्व मेयर व मुख्य संयोजक शकुंतला भारती ने बताया कि संस्था द्वारा 24वां लठामार होली महोत्सव आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूरी तरह से वृंदावन और बरसाने की लठामार होली की तर्ज पर होगा। विशेष आकर्षण राधा रानी की सखियां पारंपरिक लहंगा-चुन्नी में और भगवान कृष्ण के ग्वाल-बाल सफेद कुर्ता-पायजामा में होली खेलेंगे। संस्था के अध्यक्ष अनिल बजाज ने बताया कि कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के स्वरूपों के दर्शन कर भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। महासचिव कुमकुम मधुप व सह-संयोजक अतुल राजा ने बताय...