औरंगाबाद, जनवरी 25 -- दाउदनगर मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति एवं संज्ञा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अचला सप्तमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। वहीं सोन नदी के काली घाट स्थित सूर्य मंदिर में भी अचला सप्तमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ हुआ, इसके पश्चात हवन संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद सूर्य मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौलाबाग सूर्य मंदिर में संज्ञा समिति की ओर से अध्यक्ष डॉ पंकज मिश्र, धनंजय मिश्र, राधा मोहन मिश्र, धीरज पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक, रवि पांडेय, प्रेम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.