बरेली, मई 14 -- श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में अचला एकादशी पर भव्य श्याम गुणगान का आयोजन हुआ। बाबा श्याम का कलकत्ता और बैंगलोर से आए फूलों से दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसकी झलक पाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि श्रृंगार सेवा आकाश गुप्ता और गिरबर की ओर से की गई। भजन संध्या में सोनल चंचल, मारुति शर्मा, मोहन दीवाना समेत कई भजन गायकों ने प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त झूम उठे। यह भी पढ़ें- एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का गुणगान, भक्तों ने लगाई अर्जी यह भी पढ़ें- खाटू श्याम मंदिर में फूलों से हुआ बाबा श्रीश्याम का भव्य शृंगार यह भी पढ़ें- अपरा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...