अचला एकादशी : धन-धान्य व स्थिर पुण्य प्राप्ति की भक्तों ने की प्रार्थना
रांची, मई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में बुधवार को अचला (अपरा) एकादशी पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। लोगों ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में पूजा और भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। रांची में श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में बुधे-भद्रा सिद्धियोग में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अचला एकादशी का व्रतोत्सव का उल्लास रहा। पूजन-सामग्रियों को अर्पण कर वेद के मंत्रों से षोडषोपचार पूजा की गई। विभिन्न मंत्रों एवं विधि विधान से भगवान का आह्वान व पूजा सामग्रियों से तिरुवाराधन अनुष्ठान किया गया। इसके बाद भगवान के सुशोभित कामिनीय रूप का दीप्तिमयी मंगलमय नीराजन महाआरती की गयी। इसके बाद पदमावती वल्लभ भगवान को फलाहारी षड् रस से युक्त और वेदोक्त विधि से तैयार व्यंजनों का बालभोग नैवेद्य हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.