अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर घर-घर में खोवे की गुझिया बनती है। ऐसे में बाजार में इन दिनों मिलावटी खोवे की मंडियां सज चुकी हैं। मंगलवार को एफडीए की टीम ने अचलताल स्थित खोवा मंडी में छापेमारी करते हुए 10 नमूने भरे। मिलावट की आशंका पर 14 किलोग्राम छैना मिठाई नष्ट कराई गई। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल व दीनानाथ यादव के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अलग-अलग खोवा आढत व अन्य प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। अचल ताल स्थित रघुनन्दन मावा स्टोर, नीरज डेयरी, शिव डेयरी, गोकुल डेयरी, कृष्णा मावा स्टोर, भगवान मावा स्टोर, ओम मावा स्टोर, नवदुर्गा मावा स्टोर, हरिओम मावा स्टोर, सूतमिल स्थित गोकुल डेयरी से खोवा, पनीर व मलाई लड्डू के नमूने लिए। 0-बिन्दल बिकानेर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.