उन्नाव, मार्च 9 -- अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के पहनावे और छोटे बालों के कारण शुरुआत में उसके युवक होने का भ्रम हुआ। हालांकि, मोबाइल और बाइक नंबर के जरिए हुई जांच में उसकी पहचान युवती के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, पुरवा के वजीरगंज गांव निवासी बुद्धू यादव की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति सोमवार सुबह बिना बताए घर से बाइक लेकर निकली थी। वह अचलगंज थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।पहनावे ने पुलिस को उलझायाहादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस ज्योति को युवक समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.