फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- कायमगंज, संवाददाता पुलिस ने अचरा मार्ग स्थित बेरिया तिराहे के समीप पान मसाले की दुकान में हुई चोरी की घटना का तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार दोपहर झब्बूपुर क्रॉसिंग के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दुकान से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।नगर से सटे पितौरा गांव निवासी अनीस मोहम्मद की दुकान से बीते एक अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर भारी महंगे ब्रांड के गुटखा और सिगरेट चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी चोरों की धरपकड़ में जुटे थे। रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 45 बजे पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.