कन्नौज, जून 28 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में पिछले दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नागरिक परेशान है। बिजली से चलने वाले व्यापार भी बंद पड़ हुए है। दिन में 15 से अधिक घण्टे तक बिजली गायब रह रही है। जिससे लोग काफी परेशान है। तिर्वा कस्बा में 15 वार्ड है। इन वार्डों में करीब 50 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। इनमें बच्चों व बुजुर्गों की भी संख्या काफी है। इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। नागरिकों की माने, तो दिन में 15 घण्टे से अधिक विद्युत आपर्ति ठप्प रहती है। जिससे दिक्कतें हो रही है। यह भी पढ़ें- बहादराबाद में 15 घंटे बिजली संकट, रातभर जागने को मजबूर रहे लोग बिजली से जुड़े व्यापार भी बंद पड़े है। व्यापारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति जर्जर हो चुकी है। बिजली विभाग में सुनने वाला कोई नही...