अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश
गंगापार, जून 7 -- विद्युत उपकेंद्र गौरा से आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं की जा रही है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि 18 घंटे बिजली दी जाएगी वहीं गौरा पावर हाउस में संविदा पर रखे गए लोग 8 से 10 घंटे भी विद्युत सप्लाई नहीं दे पा रहे है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से पानी भी नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है जब गौरा पावर हाउस के संविदा कर्मियों से बात की जाती है तो वह बताते हैं कि ऊपर से रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है और शाम होते ही लाइट की आंख मिचौली का खेल शुरू हो जाता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.