अयोध्या, जनवरी 10 -- गोसाईगंज, संवाददाता। नगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। यह आरोप समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वैस अंसारी ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लगाते हुए कहा कि शासन द्वारा नगर को 20 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था दी गई है,किंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण मात्र 10 से 12 घंटे की आपूर्ति ही नगर को हो पा रही है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता सहित मुख्य अभियंता से मांग की है कि अवर अभियंता को नगर में ही निवास करने के लिए निर्देशित किया जाए।मामूली से फॉल्ट पर आठ-आठ घंटे की कटौती की जाती है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उस फाल्ट को ठीक करने के लिए मौजूद नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि नगर से सबसे ज्यादा राजस्व विद्युत विभाग वसूलता है। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.