रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार और अघोषित कटौती बंद करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की कई कॉलोनियों और मलिन बस्तियों में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन ऊर्जा निगम सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। लगात...