अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा
बागेश्वर, जून 6 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम हाय-हाय के नारे लगाकर पुतला फूंका और शीघ्र कटौती बंद करने की मांग की। गरुड़ क्षेत्र में आए दिन हो रही विद्युत कटौती से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर ऊर्जा निगम का पुतला फूंकते हुए कहा कि आए दिन हो रही विद्युत कटौती से उन्हें व्यापार में काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। खासतौर पर बिजली से संबंधित व्यापारी खासे परेशान हैं। न केवल व्यापारियों बल्कि ग्राहकों को भी बाजार जाकर फजीहत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम से निवेदन करने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने तत्काल कटौती बंद किए जाने की मांग की है। इस दौरान व्यापार संघ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.