कौशाम्बी, मई 21 -- सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों के उपभोक्ता इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से बुरी तरह त्रस्त हैं। 46 डिग्री के रिकॉर्ड तोड़ तापमान और भीषण उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह एक-दो घंटे आपूर्ति के बाद गायब हुई बिजली सीधे रात में आती है। रात में भी महज दो-तीन घंटे ही बिजली मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संकट के कारण घरों में पानी की किल्लत हो गई है। महिलाओं को अंधेरे में खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं, भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेकल हुआ आम जन व पशु पक्षी अघोषित कटौती का सीधा असर पेयजल व्यवस्था, किसानों की सिंचाई एवं स्थानीय दुकानदारों के व्यापार पर पड़ रहा है। रात मे...