आजमगढ़, जून 7 -- सगड़ी, संवाददाता । लाटघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी और अन्य जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट विद्युत उपकेंद्र की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। यहां महुला, बरडीहा और कैथोली फीडर से आपूर्ति की जाती है, जिनमें कैथोली फीडर पर सबसे अधिक लोड है। बाद में लाटघाट टाउन फीडर जोड़ा गया, इसके बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। पुरानी मशीनें, जर्जर तार और लगातार बढ़ते उपभोक्ता भार के कारण ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कागजों में ही सिर्फ 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा इसके चलते विभाग द्वारा वैकल्पिक रूप से फीडरों से शिफ्टवार आपूर्ति की जा र...