मुरादाबाद, जून 27 -- जिले में अघोषित बिजली कटौती ने शहर से लेकर गांव तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार रात से शुरू हुआ बिजली आने-जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। कहीं एक घंटे तो कहीं उससे अधिक समय तक बिजली गुल रही। बार-बार बिजली कटने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया। गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। पुराना शहर, लाकड़ी फाजलपुर, रामगंगा विहार, बैंक कॉलोनी, हरथला सहित कई इलाकों में हर दो से तीन घंटे के अंतराल पर बिजली कटती रही। कई स्थानों पर दस से पंद्रह मिनट बाद आपूर्ति बहाल हुई तो कहीं एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। कांशीराम नगर में भी कुछ घंटों तक 15 मिनट के लिए बिजली चली जाती थी। रामगंगा विहार निवासी अनिल शर्मा ने बताया ...