हरिद्वार, जनवरी 8 -- लालढांग क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को गैंडीखाता बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी के नेतृत्व में लोगों ने धरना दिया और पुतला फूंककर ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। लहरी ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्दी शुरू होते ही गैंडीखाता और आसपास के गांवों में बिजली कटौती आम हो गई है। इससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत, घरों में पेयजल संकट और पशुओं के लिए चारा काटने में परेशानी हो रही है। रात में अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी रहता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश कहलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.