रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली जाने से लोग दिन-रात परेशान हैं। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से लोगों का रहना दूभर हो गया है। शहर के गणेशपुर, प्रीत विहार, रामनगर, आदर्श नगर, सिविल लाइंस, मोहनपुरा, ब्रह्मपुर, सोलानीपुर और कृष्णा नगर जैसे इलाकों में रोजाना कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मेघराज सिंह ओर दिनेश का कहना है कि दिन में कई बार बिजली चली जाती है और रात में भी चैन नहीं है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.