अघोषित बिजली कटौती से बिलबिलाए ग्रामीण
गंगापार, मई 24 -- भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार तक कई गांवों और फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात हो रही कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। फतेहपुर कायस्थान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अमित उमेश शुक्ला ने बताया कि आनापुर फीडर पर सुबह 11 बजे से बिजली नहीं थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आनंद शंकर मिश्रा ने कहा कि सेरावां पावर हाउस के कायस्थान फीडर की बिजली अचानक गायब हो गई। यह भी पढ़ें- जलालपुर फीडर की अघोषित कटौती से ग्रामीण बेहाल खरगापुर फीडर के आनंद पांडेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अभय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.