अघोषित बिजली कटौती से फूटा लोगों का गुस्सा
गंगापार, मई 23 -- प्रचंड गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। परेशान लोगों ने विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ जितेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा और तत्काल नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई तथा बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर महिलाओं ने खोला मोर्चा उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.