अघोषित बिजली कटौती से पेयजल का संकट गहराया
रुडकी, मई 18 -- कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने रुड़की अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। सोमवार को मौसम अली ने ऊर्जा निगम के रुड़की अधीक्षण अभियंता को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कलियर में देश-विदेश से हजारों जायरीन जियारत के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्षेत्र इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के कारण जायरीन और स्थानीय लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.