सहारनपुर, मई 20 -- भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा मंगलवार रात फूट पड़ा। वार्ड 34 के पार्षद सुधीर पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हकीकत नगर बिजली घर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों का कहना था कि तापमान बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। दिन और रात में लगातार हो रही कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न आने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है, जबकि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान लोगों ने जाम लगाया के दौरान पार्षद सुधीर पंवार ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। सिटी में 24 घं...