प्रयागराज, मई 17 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र हबूसा मोड़ एवं कोटवा फीडर पर नारेबाजी करते हुए घंटों धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन त्रस्त है।ग्रामीणों ने बताया कि ककरा, दुबवाल, तिवारीपुर, जमुनीपुर, कोटवा, पहाड़ीपुर सहित दर्जनों गांवों में क‌ई दिनों से रात के समय हर एक घंटे बाद एक-एक घंटे तक के लिए विद्युत कटौती की जा रही है। आम जनता लगातार बिजली की अघोषित और अनियमित कटौती से त्रस्त है। विद्युत कटौती के चलते लोगों के घरेलू कार्य, छात्रों की पढ़ाई तथा दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रहे है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रा...