औरैया, मार्च 10 -- कंचौसी, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही घोषित और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुरवा महिपाल बस्ती के लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि पुरवा महिपाल में बिजली आपूर्ति असेनी स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन से जुड़े नौगवा फीडर के माध्यम से की जाती है। इस फीडर पर बार-बार हो रही कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं रात में भी कटौती के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल में सिंचाई का दौर चल रहा है, ऐसे में लगा...