गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, बिजली की आवाजाही का कोई निश्चित समय न होने से उपभोक्ताओं मे नाराजगी बनी है। शहर के मुख्य इलाकों लंका, महुआबाग, रौजा, विशेश्वरगंज आदि मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या बनी है। बिजली न रहने से पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं, जिससे सुबह के समय लोगों को पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे उभोक्ताओं में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Sasaram News फाइल दो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...