धनबाद, जून 7 -- झरिया,वरीय संवाददाता। झरिया शहर और आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली की अघोषित और बेतहाशा कटौती ने स्थानीय जनता का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि भीषण गर्मी के बीच पूरी-पूरी रात बिजली गायब रह रही है, जिससे लोग मच्छरों के डंक और उमस के कारण रतजगा करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- 14 से 16 घंटे की बिजली कटौती से झरिया त्रस्तबिजली की कटौती के प्रभाव वहीं, दिन में भी घंटों आपूर्ति ठप रहने से पूरा जनजीवन और कारोबार पटरी से उतर गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद यदि बिजली आपूर्ति में कोई तकनीकी खराबी या फाल्ट आता है, तो विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बन जाता है। रात के समय बिजली मिस्त्रियों या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना नामुमकिन हो जाता है। कर्मचारी फोन बंद कर लेते हैं, जिससे छोटे से फाल्ट क...