गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर। पिछले कुछ दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, बिजली की आवाजाही का कोई निश्चित समय न होने से उपभोक्ताओं मे नाराजगी बनी है। शहर के मुख्य इलाकों लंका, महुआबाग, रौजा, विशेश्वरगंज आदि मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या बनी है। बिजली न रहने से पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं, जिससे सुबह के समय लोगों को पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। बिजली पर आधारित छोटे उद्योगों और दुकानों का काम पूरी तरह ठप हो जा रहा है। ग्रामीण फीडरों की स्थिति और भी चिंताजनक है। सैदपुर, जखनियां, जमानियां और मोहम्मदाबाद के ग्रामीण अंचलों में 10 से 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने समय पर बिजली बिल भरते हैं, लेकिन सुविधा के ना...