अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल,
शाहजहांपुर, जून 24 -- निगोही। निगोही में अघोषित विद्युत कटौती जारी है। ग्रामीण इलाके में बिजली कब आती है और कब चली जाती है। लोगो को पता ही नही चलता। वुवाई का समय सिर पर होने से किसान परेशान है। किसान यूनियन ने आंदोलन छेडने की चेतावनी दी है। निगोही पावरहाउस से जिन्दपुरा, तांलगांव,गांगेपरा,विश्वबैक और एसपीएन फीडर के माध्यम से लगभग दो सौ गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। नगर की विद्युत आपूर्ति तो सामान्य रहती है। लेकिन पावरहाउस से जुडे ग्रामीण इलाके में अघोषित विद्युत कटौती की बजह से लोगो की रातो की नींद और दिन का सुकून छिना हुआ है। किसानो को फसल की सिचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। लोगो को वमुश्किल चार से छह घंटे बिजली मिल पा रही है। बैसे तो निगोही से जुडे हर फीडर पर बिजली कटौती से आम जनता जूझ रही है। लेकिन जिन्दपुरा,एसपीएन और गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.